- Hindi News
- बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में छह दिवसीय योग शिविर
बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में छह दिवसीय योग शिविर
झज्जर - शहर के प्राचीन बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में 6 दिवसीय योग शिविर संपन्न हुआ। भारत स्वाभिमान योग शिक्षा रामनिवास व सुभाष आर्य द्वारा हवन यज्ञ किया गया। रामनिवास ने बच्चों को कठिन आसनों के साथ-साथ विशेष स्तूपों का अभ्यास करवाया, जिससे पूरे शरीर की नस नाडिय़ों का व्यायाम होता है। इस मौके पर सूबेदार भरत आर्य, कनिका, पारुल, हर्षिता, श्रुति शर्मा, काजल, भारती, आरती, नंदनी, दीक्षा, कोमल, चिंकी काजल, लक्ष्य मौजूद रहे।