- Hindi News
- मतदाता दिवस : स्कूलों में कार्यक्रम, रैली निकाली
मतदाता दिवस : स्कूलों में कार्यक्रम, रैली निकाली
भास्कर न्यूज - झज्जर
राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में मतदाता दिवस प्राचार्य एलके राव की अध्यक्षता में मनाया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने आस पड़ोस के लोगों को जागरूक करें। एनएसएस अधिकारी अनिता फौगाट, डा. प्रीतम श्योराण, अमरदीप, डा. राजेश, डा. बसंत, डा. सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं राजकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय झज्जर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की तरफ से मतदाता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजबीर सिंह हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली से पूर्व महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में स्वयंसेवकों को महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ. सुभाष फौगाट, डॉ. धनपत सिंह, डॉ. रविकिरण मदान ने मतदान के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक किया। इस दौरान डॉ. डी.पी शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी अंजलि सिवाच, श्री किशन चाहार आदि मौजूद रहे।
मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए किया प्रेरित
डीघल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मतदाता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम बेरी संजय राय ने शिरकत की। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने भी वोट के अधिकार के बारे में पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर सतेंद्र, सतपाल सिंह, पंकज नागर, रोहतास कौशिक, राममेहर मौजूद रहे। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्या बिमला धनखड़ के नेतृत्व में मतदान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की।
बादली महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना
करती प्राचार्या मागो।