न्याय के लिए एसपी से मिला परिवार
झज्जर - सेहलंग के सरपंच सुरेंद्र व उसके परिवार पर दंबगों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमले के विरोध में शनिवार को एसपी बलबीर सिंह से मिले और न्याय की गुहार की। इनका आरोप है कि स्वर्ण जाति के कुछ दंबगों द्वारा कभी जानलेवा हमला किया जाता है, तो कभी लड़की छेडऩे का झूठा मामला दर्ज करा दिया जाता है। इसके अलावा उनपर घर में आई महिला के साथ बलात्कार का आरोप तक लगाया है। इन्हीं झूठे आरोपों के चलते वे करीब साल भर से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। इस मामले में उन्होंने परिवार के साथ शहर पहुंचकर न्याय की गुहार की है।