पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर बेसुध मिली युवती

बस स्टैंड पर बेसुध मिली युवती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - झज्जर बस स्टैंड परिसर में खेड़का गुज्जर की एक युवती बेसुध हालत में मिली। उसे झज्जर में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। गांव खेड़का गुज्जर निवासी प्रियंका नामक युवती झज्जर बस अड्डा परिसर में यात्रियों को बेसुध हालात में मिली। इसकी सूचना बस अड्डा परिसर के कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद युवती को पुलिस जिप्सी से झज्जर सिविल अस्पातल दाखिल कराया गया। इस मामले में चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवती ने बयान दिया है कि उसने पैरासिटामोल की गोलियां ज्यादा मात्रा में खा ली, जिसके कारण उसकी हालात खराब हो गई। वहीं, घटना को लेकर बस अड्डा परिसर के कर्मचारियों ने लड़की से बरामद स्कूली बैग दिखाया। इसमें फिनाइल की गोलियों का एक पैकेट भी मिला। हालांकि फिनाइल की इन गोलियों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।