पिटाई से दुखी विवाहिता ने जहर खाया, मौत
बेरी - उपमंडल के गंाव गोच्छी मे दहेज के लोभियों ने एक विवाहिता को इस कदर पीटा की उसने रोजाना की पिटाई से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि रीना पुत्री महेंद्र नांदल रोहतक निवासी का विवाह गोच्छी के संजय पुत्र रामस्वरूप के साथ पिछले वर्ष हुआ था। रीना के ससुराल के लोग बार-बार दहेज लाने के लिए उसके साथ मार पीट करते थे। कई बार रीना के परिजन आकर ससुराल वालों को समझा कर गए, लेकिन रीना का पति बार बार दहेज लाने के लिए पीट रहा था। इससे दुखी होकर उसने जहर खा लिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रीना के पिता की शिकायत पर मृतका के पती संजय, सास दो ननद समेत ननदाई के खिलाफ धारा 323, 498 व 304 बी के तहत मामला दर्ज कर कर लिया गया है।