अहरी में भाजपाइयों ने किया लोह संग्रहण
झज्जर - अहरी गांव में भाजपा युवा जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, सूबेदार निरंजन कोका व भाजपा सामाजिक न्याय मोर्चा जिलाध्यक्ष बलजीत प्रजापत ने लौह संग्रहण किया। ग्रामीणों ने खेती में काम आने वाला लोहा तथा अपने गांव के मंदिर की पवित्र मिट्टी एकता का प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति बनाने के लिए दी। कार्यक्रम की शुरूआत हवन यज्ञ के साथ की गई। दिनेश शास्त्री ने ग्रामीणों को नरेंद्र मोदी के विचारों से अवगत कराने के साथ-साथ सरदार पटेल के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर सत्यप्रकाश, सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह, धर्मपाल, बिजेंद्र सिंह, मूलचंद, अतरे, उमेद सिंह, गजराज, राकेश, रामफल, मंगतराम शर्मा, विरेंदर, होशियार सिंह, पवन, अजीत आदि मौजूद रहे।