इनेलो का प्रदर्शन 31 को
झज्जर - रिश्वत सीडी कांड पर हरियाणा की हुड्डा सरकार द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन 28 जनवरी की बजाए अब 31 जनवरी को होगा। जिला प्रवक्ता बिजेंद्र कादियान ने बताया कि प्रदर्शन सुबह 10 बजे होगा। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर के सभी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय झज्जर में एकत्रित होंगे और उसके बाद शहर में विरोध प्रदर्शन
किया जाएगा।