पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रश्नोतरी में तिलक सदन की नीतू प्रथम

प्रश्नोतरी में तिलक सदन की नीतू प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - महर्षि दयानंद विद्यालय खुडऩ में अंतर सदनीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता हुई। इसमें चारों सदन में से तीन-तीन प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचार्य रामनिवास गहलावत ने की। प्रतियोगिता का संचालन सुरेंद्र कुमार व संदीप कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से 6 राउंड में प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलक सदन की नीतू, भारती व अमित पूनिया की टीम ने पाया। द्वितीय स्थान कलाम सदन व तृतीय स्थान रमन सदन की टीम ने पाया। निर्णायक की भूमिका राजबीर सहवाग, संदीप पूनिया ने निभाई व स्कोरर की भूमिका राजीव हथवाल ने निभाई।