सर छोटूराम सद्भावना दिवस 4 फरवरी को
झज्जर - जिले के खेड़ीजट्ट गांव में 4 फरवरी को गुलिया खाप की ओर से सर छोटूराम की याद में सद्भावना दिवस मनाया जाएगा। गुलिया खाप चौबीसी प्रधान नरेश पाल बादली व कैप्टन रामफल जहांगीर पुर ने बताया कि किसान मसीहा सर छोटूराम व समाज सेवा एवं सर छोटूराम के अनुयायी प्रोफेसर हरि सिंह गुलिया की याद में होने वाला सद्भावना दिवस ऐतिहासिक होगा। गुलिया खाप चौबीसी एवं सर छोटूराम मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा व मुख्यमंत्री मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। उनका कहना है कि कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील किसानों के अलावा बड़ी संख्या में प्रदेशवासी भी भाग लेंगे।