पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन 31 को

भ्रष्टाचार के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन 31 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बहादुरगढ़
कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ 31 जनवरी को इनेलो पार्टी झज्जर ने प्रदर्शन का एलान किया है। इनेलो हलका अध्यक्ष कर्मवीर राठी ने मंगलवार को लाइन पार के वार्ड नंबर 6, 7, 8 व गांव बामड़ौली, कानौंदा, कुलासी, खैरपुर में जनसंपर्क किया। लोगों को संबोधित करते हुए कर्मवीर राठी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के घोटालों की जो भी कोई पोल खोलता है, तो कांग्रेस झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें जेल भेजने का काम करती है। राठी ने उपस्थित सभी लोगों को 31 जनवरी को झज्जर में होने वाले विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन नरेंद्र देशवाल, नरदेव दहिया, राजेश तंवर पार्षद, दलजीत दलाल, प्रवीन राठी, राजेंद्र मेहरा, कर्ण सिंह, बिजेंद्र छिल्लर, खेल सिंह, मास्टर स्वरूप सिंह, बलजीत छिकारा, अशोक प्रधान, रणबीर कानौंदा, नीटू प्रजापत, चंदन बैरागी, हरदीप छिकारा, बलजीत कुलासी, करतार सिंह पूर्व सरपंच, चंद्र पूर्व सरपंच, सुरेश खैरपुर मौजूद रहे।