रवेंद्र व राजबीर पैनल का सीधा मुकाबला
भास्कर न्यूज - झज्जर
सिलानी जालिम की बाबा बालकदास मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर घमाशान शुरू हो गया है। वापसी के साथ ही अब इस चुनाव के लिए दो पैलन बन गए हैं। दो फरवरी को सिलानी के रवेंद्र व राजबीर पैनल के बीच मुकाबला होगा। रवेंद्र पैनल को चुनाव चिन्ह गिलास दिया गया है, जबकि राजबीर पैनल को उगता सूरज चिन्ह मिला है। बाबा बालकदास मंदिर कमेटी के प्रधान पद को लेकर विवाद बना है, जिसके यह मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की देख-रेख में चुनाव कराए जा रहे हैं। सोमवार को नामवापसी के बाद अब दो ग्रुप चुनाव मैदान में हैं। प्रधान पद के लिए रवेंद्र, और राजबीर उपप्रधान पद के लिए ईश्वर व अजय। सचिव पद के लिए जयनारायण व जगत सिंह। सहसचिव के लिए जगबीर व सत्यवान, कोषाध्यक्ष पद के लिए धनराज व देवेंद्र चुनाव मैदान में है। इससे पूर्व चुनाव के लिए 16 जनवरी को 200 सदस्यों की मतदाता सूची जारी की गई थी। नायब तहसीलदार कम रिटर्निंग आफिसर बाबा बालकदास मंदिर कमेटी संकल्प सिंह ने बताया है कि बाबा बालकदास कमेटी के चुनाव 2 फरवरी को होने हैं। मतदान सुबह 10 बजे से एक बजे तक रहेगा। फर्म एवं सोसायटी विभाग के अधिकारी भी चुनाव के दिन मौजूद रहेंगे।