- Hindi News
- यौन उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा बारे किया सचेत
यौन उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा बारे किया सचेत
झज्जर - दूबलधन गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में कार्यकारी प्राचार्या अभिलाषा की अध्यक्षता में मंगलवार को विद्यार्थियों को कानूनी जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में एमडीयू रोहतक के विधि विभाग की प्रोफेसर डा. प्रतिभा देवी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को यौन उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा के विषय में विस्तार से जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान कानूनी विषयों विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. योगेंद्र सिंह ने यौन उत्पीडऩ कानूनी की सक्षम जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी जानकारी के अभाव में महिला यौन उत्पीडऩ व घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकती इसलिए महिलाओं में कानूनी जागरूकता लाना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम को डॉ. कर्मबीर, डॉ. विकास, डॉ. पूनम ने भी संबोधित किया।