पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुउद्देशीय कर्मचारी तीन को करेंगे धरना प्रदर्शन

बहुउद्देशीय कर्मचारी तीन को करेंगे धरना-प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झज्जर
सिविल अस्पताल में मंगलवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें मांगों को लेकर राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर 3 फरवरी को धरना
प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। जिला प्रधान विरेंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव देवेंद्र ने किया। जिला प्रधान ने बताया कि बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन
मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि आरसीएच को पक्का करना, समान काम समान वेतन, वेतन विसंगतियां दूर करते हुए पंजाब की तर्ज वेतन व भत्ते दिए जाने, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी की योग्यता 12 वीं कक्षा व कोर्स अवधि दो साल करने आदि मांगे नहीं मानी जाती हैं तो राज्य कमेटी के आह्वान पर 16 फरवरी को रोहतक में मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। बैठक को जिला कार्यकारिणी सदस्य अशोक, कमलेश, संदीप, नरेश ने भी संबोधित किया।