- Hindi News
- मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - झज्जर
तालमेल कमेटी के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार को सर्कल सचिव राममेर यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की।
प्रदर्शन का संचालन मनोज दांगी ने किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बंसीलाल व नरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि नौकरी से हटाने के लिए डीसी रेट पर कार्यरत कर्मचारियों के नाम वापिस लिए जाने, तानाशाह अधिकारियों का तबादला किए जाने, 22 जनवरी की दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांगें हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती है तक कर्मचारियों में सरकार के प्रतिरोष रहेगा और मांगे पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। धरने को अनेक सब-यूनिट एवं यूनिट कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।