बेरी में नगर पालिका ने ढहाए अवैध कब्जे
भास्कर न्यूज - बेरी
बेरी नगरपालिका ने छाज्यान पाने में 4 अवैध कब्जे हटवाए। इस सारी कार्रवाई में नायब तहसीलदार हितेन्द्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इस दौरान प्रशासन द्वारा पुलिस बल भी तैनात किया गया।
नगर पालिका को अवैध कब्जे हटाओ अभियान में लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि जेसीबी द्वारा अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। भवन निरीक्षक कमलदीप ने बताया कि बेरी के छाज्यान पाने में लोगों ने रास्ते पर अवैध कब्जे कर रखे थे।
इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगरपालिका द्वारा रास्ते पर अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन लोगों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। इसके बाद कार्रवाई करनी पड़ी। इस मौके पर नगर पालिका सचिव रणबीर शर्मा, जेई नवीन धनखड़, लिपिक नवीन कौशिक
मौजूद रहे।