- Hindi News
- छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
झज्जर - क्षेत्र के गिरावड़ गांव में दसवीं की छात्रा के साथ दो युवकों ने कथित रेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पकड़ से बाहर हैं। घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों में रोष बना हुआ है। दुजाना पुलिस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि दो युवक 22 जनवरी को लड़की को अपने साथ ले गए थे और कथित रेप किया। सूत्रों ने बताया कि लड़की गांव के मौजिज परिवार की बेटी है। लिहाजा मामले को पुलिस से दूर रखा गया। हालांकि दबाव आने पर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया गया। अब इस मामले में सीआईए भी आरोपियों के सुराग में जुट गई है। कुछ युवकों को पूछताछ
के लिए मंगलवार को सीआईए में बुलाया गया।
पति के अवैध संबंधों से आजिज पत्नी ने जहर खाकर दी जान
रोहतक - पति के अवैध संबंधों से परेशान गढ़ी बलंभा की एक महिला ने कथित तौर पर जहर खाकर जान दे दी। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कालियावास ((झज्जर)) निवासी मृतका के पिता जय अवतार ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब पांच साल पहले उसने अपनी बेटी सविता की शादी गढ़ी बलंभा निवासी मुनीश के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि
मुनीश के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। सविता और उसके परिजनों ने कई बार दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा भी था। विरोध के बावजूद पति के न मानने पर सविता ने सोमवार की देररात जहर खाकर आत्महत्या कर ली।