पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद का दो दिवसीय दौरा आज से

सांसद का दो दिवसीय दौरा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादली - बुधवार 29 जनवरी व वीरवार 30 जनवरी को रोहतक लोकसभा के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा बादली हलके के अनेक गांवों का दौरा करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनन्द सागर ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा 29 जनवरी, बुधवार को प्रात: 10 बजे कोसली रोड से सटे गांव ढाकला से अपना दौरा शुरू कर चांदौल, सुबाना, गिरधरपुर-बाबेपुर, तुंबाहेड़ी होते हुए मुबारिकपुर गांव पहुंचेंगे। सागर ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा 30 जनवरी वीरवार को गांव देवरखाना से अपना दौरा शुरू कर गांव जहांगीरपुर होते हुए सुरहा गांव पहुंचेंगे।