खेल नर्सरी के लिए कुश्ती ट्रायल आज
झज्जर - डे-बोर्डिंग कुश्ती खेल नर्सरी खेड़ीजट्ट के ट्रायल 30 जनवरी को सुबह 10 बजे स्थानीय जहांआरा बाग स्टेडियम में होगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी झज्जर ओमपति ने बताया कि इसमें अंडर-14 में लड़के 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग में छठीं से आठवीं कक्षा तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। डे-बोर्डिंग कुश्ती नर्सरी लड़के 10 से 14 वर्ष छठीं कक्षा से आठवीं कक्षा तक जूनियर व 15 से 19 वर्ष 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक सीनियर खिलाड़ी 31 जनवरी को सुबह 10 बजे बहादुरगढ़ स्थित बिग्रेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में ट्रायल दे सकते हैं।