पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेरी में ट्रक कार टकराई, एक जख्मी

बेरी में ट्रक-कार टकराई, एक जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरी - कलानौर मार्ग पर दूबलधन चौक के पास बुधवार को एक ट्रक व कार टक्कर हो गई। इसमें कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। सिवाना निवासी मंजीत अपनी कार को लेकर दूबलधन से बेरी की तरफ आ रहा था। जब वह दूबलधन चौक के पास पहुंचा तो एक ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक चालक गुरमीत का कहना था कि वह अपनी गाड़ी में माल भरकर उड़ीसा से पंजाब जा रहा था जब वह दोपहर को बेरी कस्बे के दूबलधन चौक से गुजर रहा था उसी दौरान एकाएक एक कार दूबलधन रोड की तरफ से निकल आई उसने ब्रेक लगाकर बचाने की कोशिश की लेकिन कार उसकी गाड़ी से भिड़ गई जिसमें कार सवार के शरीर में शीशे लग गए ।