पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीईओ ने किया जौंधी स्कूल का निरीक्षण

बीईओ ने किया जौंधी स्कूल का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - राजकीय उच्च विद्यालय जौंधी में बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांता ने विभाग के लिपिक लक्ष्मीनारायण के साथ वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिड-डे-मील, विद्यालय फंड, कक्षा निरीक्षण, विषय गुणवत्ता, कैश बुक पूर्णता, स्वच्छता, अनुशासन, निर्माण के बारे में जांच-पड़ताल की। खंड शिक्षा अधिकारी ने मिड-डे-मील सहित अन्य सभी कार्यों के प्रति संतोष जताते हुए
विद्यालय स्टॉफ की सराहना की। इससे पूर्व मुख्याध्यापक सुरेश कुमार शास्त्री ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के फंड, कैश बुक, निर्माण कार्य, मिड-डे-मील का रिकार्ड खंगाला। इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की पढ़ाई व अनुशासन की जांच की। इन सभी कार्यों के प्रति खंड शिक्षा अधिकारी ने संतोष जताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला।