दुजाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम दो को
बेरी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुजाना में 2 फरवरी को हरियाणा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा। गायक सुनील कुमार दुजानियां मैमोरियल ट्रस्ट द्वारा सुनील दुजानियां के 41वें जन्मदिवस पर यह
कार्यक्रम होगा। जयदीप दुजानियां ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सिंह खरकिया, मोनिका, शिल्पी तिवारी, संगीता जांगड़ा, अंजू सागर यूपी, जितेंद्र पाड़ानियां, पासी नैय्यर, बिल्लू शर्मा यूपी, आजाद खांडाखेड़ी, रणबीर बड़वासनिया, बाली शर्मा रागनी प्रस्तुत करेंगे जबकि पवन दहिया व झंडू हास्य कलाकार के रूप में भाग लेंगे।