पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो को रोहतक में

सेना भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो को रोहतक में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम बहादुरगढ़ में 8 से 17 नवंबर 2013 के बीच हुई सेना भर्ती रैली में चुने गए अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा 2 फरवरी को सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में होगी। भर्ती निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने बताया कि सभी चुने गए अभ्यर्थी सर छोटू राम स्टेडियम रोहतक में 2 फरवरी को सुबह 5 बजे रिपोर्ट करेंगे। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी परीक्षा सामग्री, एडमिट कार्ड, मूल प्रमाण पत्र साथ लायें। परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका में काली स्याही के बाल पैन का प्रयोग किया जाएगा तथा पेंसिल का इस्तेमाल वर्जित है। मोबाइल फोन व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा में वर्जित है।