- Hindi News
- एनआरएचएम के एमडी ने ली हेल्थ टीम की क्लास
एनआरएचएम के एमडी ने ली हेल्थ टीम की क्लास
झज्जर - हरियाणा नेशनल रूरल हेल्थ मिशन के एमडी और आईएएस डा. राकेश गुप्ता ने गुरुवार को मोबाइल हेल्थ टीम से जुड़े डाक्टर व अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ की क्लास लेकर उनसे अब तक उनके अभियान और अनुभवों को साझा किया। इस दौरान सीएमओ डा. रमेश धनखड़ ने जिले में इस अभियान के तहत चल रही गतिविधियों के बारे में बताया।
स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 9 टीमें
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में जीरो से 18 साल साल तक के स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा सुविधा के लिए 9 मोबाइल हेल्थ टीम बनाई है। हर टीम के पास एक अत्याधुनिक एंबुलेंस,एक डाक्टर,एक फार्मासिस्ट और एक एएनएम स्टाफ है। यह टीम 12 दिसंबर से जिले के तीन अस्पताल और छह सीएचसी क्षेत्रों में काम कर रही है। अब तक इस टीम का क्या अनुभव रहा,टीम किस तरह से बच्चों के स्वास्थ्य विकास में सहायक बन रही है। इसकी पड़ताल के लिए एमडी डा. गुप्ता ने टीम में शामिल सभी स्टाफ से चर्चा कर उन्हें एनआरएचएम के इस अभियान के प्रति समर्पित भाव से काम करने के लिए टिप्स दिए। इसके अलावा डा. गुप्ता ने झज्जर सिविल अस्पताल में तैयार हुई न्यू बोर्न बेबी केयर
यूनिट एसएनसीयू का भी निरीक्षण कर इसे जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही।