- Hindi News
- धरने के बाद ज्ञापन देकर खत्म किया महापड़ाव
धरने के बाद ज्ञापन देकर खत्म किया महापड़ाव
भास्कर न्यूज - झज्जर
सीआईटीयू सीटू के आह्वान पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों का 48 घंटे का पड़ाव का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें वन मजदूर, मिड-डे-मील, आशा वर्कर, ग्रामीण चौकीदार, भट्ठा मजदूर, सफाई कर्मचारी, भवन निर्माण मजदूरों ने भाग लिया। कर्मचारी संगठन ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व धरने को संबोधित करते हुए कामरेड रामचंद्र दुजाना ने कहा कि हरियाणा सरकार देश में नंबर बन सरकार होने का दवा कर रही है, लेकिन मजदूरों को सही वेतन भत्ते नहीं मिल रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती, भविष्य में भी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ग्रामीण चौकीदार यूनियन के दिलावर सिंह, लीलूराम,रामकुमार व सत्यनारायण ने भी सभा में विचार रखे। इसके अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सहसचिव राजेंद्र जुलाना, जिला सचिव जयपाल गुढ़ा मिड ड मिल वर्कर यूनियन की सरोज दुजाना ने इस महापड़ाव का समर्थन करते हुए सरकार से मांग की कि इनकी समस्याओं के हल के लिए वार्ता करके निपटाएं। महापड़ाव के मौके पर एसकेएस के जिला सचिव जयपाल गुढ़़ा, वन मजदूर नेता महावीर निर्माण, आशा वर्कर की प्रधान प्रवेश,अनिता,बालवाड़ी क्रेच वर्कर यूनियन की संतोष,रोहताश मौजूद रहे।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी तीन को
देंगे धरना
ढाकला गांव स्थित सीएचसी में गुरुवार को बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ब्लाक इकाई की बैठक हुई। इसमें मांगों को लेकर 3 फरवरी को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन को लेकर विचार-विमर्श किया। ब्लाक प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन सचिव विजय कुमार ने किया। ब्लाक प्रधान ने कहा कि आरसीएच को पक्का करने, पक्का न करने तक समान काम समान वेतन देने, वेतन विसंगतियां दूर करते हुए पंजाब की तर्ज पर वेतन व भत्ते दिए जाने, एमपीएचडब्ल्यू की शैक्षणिक योग्यता 12 वीं व कोर्स अवधि दो साल करने की प्रमुख मांगें है। इसे लेकर सिविल सर्जन कार्यालय से सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को लेकर ढुलमुल नीति अपनाती है तो 16 फरवरी को रोहतक में सीएम आवास के घेराव में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन बढ़चढ़कर भाग लेगी। बैठक के दौरान धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को आनंद, रामकिशन, संतोष, कमलेश, राजकुमारी ने भी संबोधित किया।