- Hindi News
- विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए जांच का आज अंतिम दिन
विकलांगता सर्टिफिकेट के लिए जांच का आज अंतिम दिन
भास्कर न्यूज - झज्जर
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन दिनों सिविल अस्पताल में विकलांगता सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। इन्हें लेने के लिए हर उम्र व कैटेगरी के विकलांग उमड़ रहे हैं।
बता दें कि विकलांगता सर्टिफिकेट लेने के लिए अब तक किसी विकलांग को डाक्टर के चक्कर लगाना पड़ते थे। इसके लिए सप्ताह में कुछ दिन फिक्स कर दिए जाते हैं। हालांकि उस दिन स्पेशल ड्यूटी और आपरेशन में व्यस्त रहने के कारण ईएनटी,नेत्र,आर्थो से संबंधित डाक्टर विकलांगों को नहीं मिल पाते थे।
मरीज व उनके परिजनों को धक्के खाने पड़ते थे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत विकलांगता की जांच के लिए एक्सपर्ट लोगों की टीम सिविल अस्पताल के गेट के पास नियुक्त कर दी है।
यहां नए व पुराने मरीज लोगों का विकलांगता का प्रतिशत जांचा जा रहा है। इसके बाद उन्हें सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। शुक्रवार को इस अभियान का अंतिम दिन है।