पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा

जिला कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - उपायुक्त अजित बालाजी जोशी की अध्यक्षता में गुरुवार को स्थानीय लघु सचिवालय में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त जोशी ने जिला कल्याण विभाग की ओर से जिले में क्रियांवित की जा रही योजनाओं की समीक्षा की। जोशी ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक सही समय व ढंग से पहुंचे इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में जरूरतमंदों को किसी प्रकार से असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सैनी ने उपायुक्त जोशी को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीश शर्मा, सीटीएम सतीश यादव मौजूद रहे।