- Hindi News
- आल इंडिया शूटिंग स्पर्धा में प्रदेश की टीम प्रथम
आल इंडिया शूटिंग स्पर्धा में प्रदेश की टीम प्रथम
झज्जर - हरियाणा एमेच्योर एसोसिएशन आफ शूटिंग बाल के महासचिव जयप्रकाश कादियान ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि हरियाणा की टीम ने आल इंडिया शूटिंग टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम देशभर में रौशन किया है। महाराष्ट्र के कोहलापुर जिले के जयसिंहपुर शहर में 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चली इस प्रतियोगिता में उनकी टीम ने छत्रपति अवार्डी टीम महाराष्ट्र को हराकर यह ट्राफी हासिल की है। इस उपलब्धि पर एसोएिशन के प्रधान कृष्ण कुमार रूहिल, मुख्य सरंक्षक सुरेंद्र सिंह दांगी, कोषाध्यक्ष नरेश कटारिया, उपप्रधान नीरज कुमार समालखा, प्रदीप हुड्डा, सतीश ठकारान, डा. रामप्रकाश अहलावत, डा. सुनील जाखड़, अमित जून, अजय खत्री, महीपाल यादव, सुरेंद्र मलिक, सतबीर देशवाल, रमेश हुड्डा, संदीप सिंह, बलवान सिंह ने हर्ष जाहिर करते हुए टीम खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।