पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, शिखा व मंजू का माडल अव्वल

बहू कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी, शिखा व मंजू का माडल अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर - राजकीय कालेज बहू में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। भूगोल विभाग के तहत रखी गई इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने सुदू संवेदन, भौगोलिक स्थालाकृतियों, जैव विविधता व पृथ्वी की आंतरिक संरचना विषयों पर माडल बनाए। इस अवसर पर भूगोलवेता व लेखक डा. अशोक दिवाकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डा. अशोक दिवाकर, विजय कुमार व प्राचार्य राजवीर सिंह ने निभाई। सर्वश्रेष्ठ माडल शिखा व मंजू को मिला। स्वीटी व मोनिका के माडल को दूसरा स्थान मिला तथा नीतू व अंकिता का माडल तीसरे स्थान पर रहा। प्रियंका को सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करने का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया। मंच संचालन जितेंद्र भारद्वाज व डा. सुधीर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डा. योगेश, डा. मोहन, संगीता, दीपा, दीपिका, चमनलाल गुप्ता मौजूद रहे।