- Hindi News
- टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुखमा और ममता अव्वल
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुखमा और ममता अव्वल
भास्कर न्यूज - झज्जर
जेएस स्कूल भदानी में दो दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन खो-खो, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वालीवाल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। टेबल टेनिस में सुखमा व ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पहले दिन ये रहे विजेता
बैडमिंटन के जूनियर वर्ग में जयंक व शिवम तथा सीनियर वर्ग में दीपा व रजनी ने बाजी मारी। वालीवाल में स्वामी दयानंद हाउस के विद्यार्थियों ने जीत हासिल की।
इसके अलावा जंपिंग रेस में योगेश, साक्षी, अन्नु, विकास ने, मेंढक दौड़ में प्रदीप, योगेश, नवीन ने, कैपवाक में तन्नु, जलेबी कंपीटिशन में पोनिका, बैग रेस में मनीष, रस्साकसी के जूनियर वर्ग में स्वामी दयानंद हाउस ने बाजी मारी। सर्वाधिक पदक जीतने पर सुषमा को बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। प्राचार्या कृष्णा देवी व निदेशक जोगेंद्र देशवाल ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अध्यापक धर्मेंद्र, सुरेंद्र, राजेश, प्रवीन, हरीश, सुनील, राजबाला, संतोष, वंदना, अनिशा मौजूद रहे।