छात्राओं को नेता जी के बारे में बताया
महम - मोखरा गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक संस्था इंसानी उत्थान सोसायटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बलवंत नरवाल मुख्यातिथि रहे। इस दौरान छात्राओं की दौड़, ऊंची कूद, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने आजाद हिंद फौज के नेता सुभाष चन्द्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्यातिथि ने प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस दौरान प्रोफेसर विनोद बाला, प्राचार्य सुमन, सुनील, बलवान, जगमेंद्र, रामकुवार, रामदास सहित अन्य गांववासी व स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।