पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरसात से खस्ताहाल हुईं सड़कें

बरसात से खस्ताहाल हुईं सड़कें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना - बरसात से टूटी सड़कों की हालत ओर खराब हो गई है। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से हादसों की संभावना बढ़ती जा रही है। बरसात के कारण कनीना-नारनौल, कनीना-दादरी,अटेली के साथ-साथ गुढा-रसूलपुर, मोहनपुर, केमला, भोजावास से गोमला, कनीना से ककराला-कपूरी, कनीना से छितरोली
सड़क मार्ग की हालत अति दयनीय बनी हुई है। क्षतिग्रस्त सड़क के कारण 15 मिनट का रास्ता घंटे भर में तय हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़कों का निर्माण करना तो दूर उन पर पैचवर्क भी नहीं कर रहे हैं जिससे समस्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीण दिनेश कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजकुमार, सुशील कुमार, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, अजमेर सिंह, संदीप कुमार व जगदीश चंद ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व प्रदेश सरकार से तत्काल सड़कें बनाने की मांग की है।