नगरपालिका के सफाई कर्मियों का धरना
कनीना - नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि सरकार द्वारा ठेका प्रथा बंद की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट आबंटित 7
किए जाए। इस मौके पर सफाई कर्मचारी रमेश कुमार, सुभाष चंद, रतनसिंह, अनिल, सुनील कुमार, कर्मवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, कुलदीप सिंह, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र उपस्थित रहे।