पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेताजी को किया याद

नेताजी को किया याद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना - नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती पर गुरुवार को भारत विकास परिषद के सदस्यों ने नेताजी क्लब में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में परिषद के खंड अध्यक्ष श्यामलाल शर्मा ने कहा कि नेताजी ने देश को आजाद करने के लिए जो संघर्ष किया उसे भुलाया नहीं जा सकता। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर कंवर सैन वशिष्ठ, पूर्व निरीक्षक सत्यराज यादव, देशराज, शिवचरण, सतबीर अत्री, श्रीकिशन शर्मा, दलीप सिंह उपस्थित रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता गिरवर लाल कौशिक एडवोकेट ने भी नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर विजयपाल मोड़ी, छाजू राम, सूर्यदेव, दलीप सिंह एडवोकेट, मोती कुमार उपस्थित रहे।