पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनीना में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

कनीना में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कनीना
नेताजी सुभाषचंद बोस मेमोरियल क्लब कनीना की ओर से गत चार दिनों से चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अमित क्लब कनीना ने शहीद भगत सिंह क्लब धनौंदा की टीम को हराया।
अमित क्लब कनीना को सरताज जनसेवा ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप यादव ने 31 हजार तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 100 मीटर दौड़ में संदीप व निखिल गुडग़ांव प्रथम व विनय अजय द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में दीपक छितरोली प्रथम व कपिल लिसान द्वितीय रहे। 800 मीटर में पवन कुमार खरकड़ा बास प्रथम व मोहन सिंह बुड़ोली द्वितीय स्थान पर रहे। 1600 मीटर दौड़ में विजेंद्र जाट प्रथम व संदीप धनौंदा द्वितीय स्थान पर रहे। रस्साकसी में चेलावास की टीम प्रथम व बाबा लालगिरी टीम कनीना द्वितीय स्थान पर रही। सभी विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलदीप यादव, अमरजीत यादव, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष संतोष देवी, अशोक ठेकेदार, नरेंद्र ठेकेदार, सत्यनारायण यादव, बलजीतश्री, मामन यादव, अमित कुमार, सतपाल यादव, युभाष चंद, राजेश शर्मा व भूपसिंह उपस्थित थे।