पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामेश्वर को बनाया जिला प्रधान

रामेश्वर को बनाया जिला प्रधान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ - हरियाणा गवर्मेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन की जिला कमेटी महेंद्रगढ़ का त्रिवार्षिक चुनाव जनस्वास्थ्य कैम्पस महेंद्रगढ़ में यूनियन के राज्य प्रधान शिव कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए। जिसमें जिला प्रधान रामेश्वर दयाल, जिला सचिव बलबीर सिंह, जिला कोषाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा, जिला उपप्रधान सुरेन्द्र कुमार, जिला प्रेस सचिव उदय सिंह, जिला कार्यालय सचिव राधेश्याम शर्मा को सर्व सम्मति से चुना गया। राज्य प्रधान शिव कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रधान शिव कुमार ने कहा कि सरकार से केन्द्र के समान वेतनमान व सभी भत्ते लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सरकार ने समय रहते कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया तो १ फरवरी को यूनियन की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सरकार के खिलाफ आर-पार का आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के राज्य संगठन सचिव रमेशचन्द यादव, राज्य सचिव हरी सिंह, जनस्वास्थ्य शाखा नारनौल के प्रधान राज कुमार शर्मा, जनस्वास्थ्य शाख महेंद्रगढ़ के प्रधान राजेन्द्र सिंह बोहरा,बीएण्डआर महेंद्रगढ़ के प्रधान श्रीभगवान शर्मा, संयुक्त कर्मचारी मंच के जिला प्रधान अशोक , सुरेश कुमार, लालचन्द, जगदीश सोनी, वेद प्रकाश व ओमप्रकाश शामिल थे।