पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४ दिन रहेगा कोहरा बारिश के आसार नहींपश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तापमान स्थिर

४ दिन रहेगा कोहरा बारिश के आसार नहींपश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, तापमान स्थिर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रेवाड़ी/झज्जर
पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो गया है। आसमान अब साफ रहेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन राहत की बात है कि कोहरा की वजह से इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी और यह सामान्य ((4.5 डिग्री)) के आसपास ही बना रहेगा। तीन चार दिन कोहरा से परेशानी होगी। भास्कर न्यूज. रेवाड़ी।
शुक्रवार को घने कोहरे से सुबह हुई तो दिन में हल्की धूप के बाद सर्द हवा से शाम हुई। शुक्रवार को सर्द हवा और धूप निकलने के चलते तापमान स्थिर रहा वहीं न्यूनतम तापमान में साढ़े पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम 17 तथा न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ी क्षेत्रों में पड़ रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को
मौसम साफ होने के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना है।




मौसम अलर्ट

आगे क्या

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. रामनिवास के अनुसार तापमान में दो तीन डिग्री की और गिरावट के साथ यह सामान्य के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

वर्तमान मौसम फसलों के लिए लाभकारी है।

10 बजे तक कोहरा

शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह करीब पांच बजे के बाद ही कोहरा छाने लगा था। दोपहर तक हल्की धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा से ठंड का प्रभाव बढ़ता रहा।

तीन दिनों में लगातार गिर रहा तापमान

पिछले तीन दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 17 तथा न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे पहले बुधवार को अधिकतम 18 व न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस था।