पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करीरा की गलियों में खड़ा दूषित पानी

करीरा की गलियों में खड़ा दूषित पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना - करीरा गांव की गलियों में निकासी का दूषित पानी खड़ा रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवमंदिर के सामने से गुजर रही गली में पिछले लंबे समय से पानी खड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार सरपंच से शिकायत कर पानी निकासी की मांग की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका है। लंबी दूरी तक खड़े इस पानी से स्कूली बच्चे व महिलाएं बहुत परेशन हैं। स्कूली विद्यार्थी बड़ी मशक्कत के साथ स्कूल में पंहुच रहे हैं। ग्रामीणों ने गली से पानी निकासी की मांग की है। गांव की महिला सरपंच सुमन देवी ने कहा कि पानी निकासी का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा।