- Hindi News
- नए मतदाताओं को बांटे पहचान पत्र, मतदान की शपथ
नए मतदाताओं को बांटे पहचान पत्र, मतदान की शपथ
भास्कर न्यूज - नारनौल/मंडी अटेली/नांगल चौधरी/महेंद्रगढ़/सतनाली
राष्ट्रीय मतदाता दिवस शनिवार को पंचायत भवन में मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डीके बेहरा मुख्य अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर उपायुक्त ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित कालेज तथा स्कूल के छात्रों एवं उपस्थित अन्य नागरिकों को वोट के अधिकार तथा महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया और हर चुनावों में अपने मत का प्रयोग अवश्य करने की शपथ भी दिलवाई।
25 जनवरी का दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में वर्ष 2011 से मनाया जा रहा है। आज के ही दिन भारतीय संविधान के निर्माताओं ने भारत निर्वाचन आयोग की नींव रखी थी। आप जानते है कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के निवासी हैं, जिसमें विभिन्न जातियों, धर्मों और भाषाओं के लोग आपसी प्यार एवं भाई-चारे से रहते है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को और मजबूत बनाने के लिये 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के प्रत्येक युवक और युवती को अपना वोट बनवाना चाहिए और चुनाव में इसका प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
वोट बनवाना बहुत आसान है। निर्वाचन विभाग ने प्रत्येक मतदान केन्द्र पर एक बूथ लेवल अधिकारी की नियुक्ति कि हुई है, उससे आप फार्म संख्या 6 भरकर अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ दे सकते है। इसके बाद कुछ समय में आपका पहचान पत्र बन कर बूथ लेवल अधिकारी के द्वारा आपके घर पर ही आपको पहुंचा दिया जाता है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह, सीटीएम प्रताप सिंह, चुनाव विभाग से नायब तहसीलदार संदीप अटकान, डीडीपीओ दीपक यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
बच्चों ने निकाली रैली : इस कार्यक्रम के दौरान जिला उपायुक्त ने जागरूकता रैली को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया। आरएसओ राजेश कुमार लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
मतदाता दिवस मनाया गया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोजावास में शनिवार को विद्यालय प्रांगण में मतदाता दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर बीएलओ सूबेसिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि एक लोकतंत्र देश में मतदान का अपना विशेष महत्व होता है जिससे लोकतंत्र मजबूत होता है। इस अवसर पर डा. मिंटू कुमार तथा प्राचार्य सुरेश कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मंडी अटेली में जागरूकता रैली निकाली : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को कांटी गांव में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नये मतदाताओं को पहचान पत्र बांटे गये। प्राचार्य मुकेश शर्मा ने वोट का महत्व बताया। इस मौके पर विष्णु शर्मा, लाल सिंह, विजय मास्टर, सत्यवीर खन्ना, मदन, नरेश, मंदरूप सहित अनेक अध्यापकों ने विद्यार्यिाे के साथ रैली निकाली।
नए मतदाताओं के मिले पहचान पत्र : लालदास किसान क्लब फतेहपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शनिवार को गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला में 33 नये मतदाताओं को पहचान पत्र बांटे गये। क्लब के प्रधान कृष्ण कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का बहुत महत्व होता है। मतदान से पूर्व वोट होना जरूरी है। एक वोट से सरकार बनती है तो गिरती भी है। स्कूल के मुख्याध्यापक कमल सिंह, संगीत शर्मा, रामोतार महाशय,धर्मबीर,जयदयाल,महाबीर सिंह समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
मताधिकार की दिलाई शपथ
छोरा हो या छोरी, मतदान जरूरी