- Hindi News
- नालंदा स्कूल के 50 विद्यार्थी स्पैट के तीसरे दौर में
नालंदा स्कूल के 50 विद्यार्थी स्पैट के तीसरे दौर में
भास्कर न्यूज - सतनाली मंडी
स्पैट के दूसरे चरण के घोषित परिणामों में नालंदा विद्या निकेतन सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के 50 खिलाडिय़ों ने अंतिम चरण में प्रवेश पाने में सफलता प्राप्त की है। स्कूल प्राचार्य जयसिंह फौगाट ने बताया कि स्पैट के दूसरे चरण में सफल सतनाली खंड के कुल 210 खिलाडिय़ों में अकेले नालंदा स्कूल के 50 खिलाडिय़ों ने अंतिम चक्र के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने स्कूल के चयनित खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए इसे बच्चों की कड़ी मेहनत एवं खेल प्रशिक्षक मुकेश कुमार एवं अशोक के कुशल प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन का परिणाम बताते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने नालंदा परिवार की तरफ से आशा व्यक्त की कि स्पैट के तीसरे चरण में भी शानदार प्रदर्शन की कामना की।
पाली में गत 20 दिनों तक चले क्रिकेट के विशाल महाकुंभ के दौरान अनेक बेहतरिन यादें रही। इस प्रतियोगिता के दौरान कुल 57 मैच खेले गए, जिनमें 799 चौके, 262 छक्के, 749 विकेट गिरी। इसके अ लावा कुल 9789 रन इस प्रतियोगिता के दौरान बनाए गए।
अन्य खेलों का
आयोजन आज से
मेला कमेटी द्वारा अन्य खेलों का आयोजन आज से किया जाएगा जिसमें कुश्ती, कबड्डी, वालीबॉल तथा विभिन्न प्रकार की दौड़ आदि सहित अनेक खेलकूद प्रतिायोगिताएं करवाई जाएगीं।
नंद गांव भिवानी के कर्ण नेगी रहे मैन आफ दी सीरीज में मिली बाइक