पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज

जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनाली मंडी - सतनाली पुलिस ने इस्तगासे के तहत नांगल माला के एक व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर एक विवाहिता से मारपीट करने एवं जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी मीरसिंह के अनुसार गांव नांगलमाला की विवाहिता ने अदालत में दिए गए इस्तगासे में गोविंद पर आरोप लगाया कि उसने पीडि़ता के घर में घुसकर बिना वजह उसके साथ मारपीट की तथा शोर मचाने एवं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस्तगासे में पीडि़ता द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है। इसी प्रकार गांव सुरेहती जाखल की एक महिला ने सतनाली पुलिस को दी शिकायत में अपने जेठ पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।