पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यक्रम में 967 सदस्यों को प्रशिक्षण

भाजपा कार्यक्रम में 967 सदस्यों को प्रशिक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना - कनीना में आज भाजपा का बूथ लेवल प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमें भाजपा की सह प्रवक्ता संतोष यादव ने अटेली हलके के सभी 67 बूथ समिति से आए 960 व्यक्तियों बूथ समिति सदस्यों को प्रशिक्षत किया। उन्होंने कहा कि बूथ जीता, चुनाव जीता। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 5-टी की व्याख्या दी है जिसमें टेक्रोलोॅली, टेलेंट, ट्रेड, टूरिज्म, ट्रेडी के विषय में बताया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक फरवरी से एक वोट एक रूपया की शुरूआत की जाएगी वहीं 8 फरवरी को लोकसभा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यकर्ताओ से लोकसभा उम्मीद्वार के बारे में गुप्त सर्वे भी किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विक्रम यादव, मंडल प्रभारी श्रीराम शर्मा, सुरेश खत्री, राजकुमार कनीनवाल, अशोक ठेकेदार, मोहनसिंह यादव, तुलसी सोनी, ओमप्रकाश लिसानिया, विनोद अग्रवाल, सचिन महाशय व सतबीर सिंह उपस्थित थे।