पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में नहीं फहराया झंडा

सतनाली बीडीपीओ कार्यालय में नहीं फहराया झंडा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सतनाली मंडी - एक ओर जहां देशभर में रविवार को गणतंत्र दिवस की धूम रही और विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया वहीं कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय पर ध्वजारोहण करना ही भूल गए। 26 जनवरी 1950 को देश को पूर्ण गणतंत्र का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और देशभर की ग्राम, पंचायतीराज के कार्यालयों, खंड, तहसील, उपमंडल व जिला स्तर पर राजकीय सरकारी ही नहीं अनेक गैरसरकारी प्रतिष्ठानों में भी इस दिन स मान के साथ तिरंगा फहराया जाता है लेकिन कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों ने कार्यालय में ध्वजारोहण करना ही जरुरी नहीं समझा।