पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिस्तर में आग लगने से युवक झुलसा, मौत

बिस्तर में आग लगने से युवक झुलसा, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कनीना
कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी में रात को बिस्तर में आग लगने से व्यक्ति झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता रति पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 वर्षीय जगदीश मंगलवार रात को घर पर सो रहा था।
बिजली सप्लाई नहीं होने के कारण चिमनी जलाई हुई थी, जो बिस्तर पर गिर गई। मिट्टी तेल बिखरने से बिस्तर में आग लग गई। इससे जगदीश बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई।