पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीगड़ा स्कूल को सौंदर्यीकरण में प्रथम पुरस्कार

सीगड़ा स्कूल को सौंदर्यीकरण में प्रथम पुरस्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़ - मुख्यमंत्री सौंदर्यीकरण योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय सीगड़ा को जिलास्तरीय पुरस्कार के तहत जिला महेंद्रगढ़ में प्रथम स्थान पर चुना गया। सीगड़ा स्कूल इससे पहले ब्लॉक कनीना में भी प्रथम स्थान पर रहा। गणतंत्र दिवस समारोह नारनौल में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका सुनीता देवी को जिला प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न व एक लाख 50 हजार रुपए का पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्याध्यापिका सुनीता देवी विद्यालय परिसर पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर हैडमास्टर रतन सिंह, महेंद्र सिंह यादव, कमला देवी, धर्मेंद्र सिंह, रामचंद, बलवान सिंह यादव, लिपिका वेदपाल सिंह, एसएमसी प्रधान नरेश कुमार, सुनिल, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सोमदत्त, सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे।