प्रशिक्षण शिविर 5 फरवरी से
मंडी अटेली - शिक्षा के अधिकार को कारगर लागू करने के उद्देश्य से मौलिक मुख्याध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर 5 फरवरी से शुरू होगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में होने वाला प्रशिक्षण शिविर 12 फरवरी तक चलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी महिपाल सिंह पिलानिया ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में डाइट के लेक्चरर प्रशिक्षित करेंगे।