पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीएस आज करेंगी विकास कार्यों का उद्घाटन

सीपीएस आज करेंगी विकास कार्यों का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीना - मुख्य संसदीय सचिव अनीता यादव 31 जनवरी को गांव नांगल, मोहनपुर व खरकड़ा बास में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी उसके बाद ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगी। पंचायत समिति कनीना की चेयरपर्सन वेदकला यादव ने दी। उन्होंने बताया कि अनीता यादव 31 जनवरी को सुबह 10.30 बजे गांव मोहनपुर में गलियों, फिरनी व पार्क का उद्घाटन करेंगी। इसके उपरांत वे गांव नांगल में 11.30 बजे गलियों व फिरनी तथा गांव बास खरखड़ा में 12.30 बजें गलियों, आंगनवाड़ी भवन तथा स्कूल में नवनिर्मित कमरे का उद्घाटन करेंगी।