- Hindi News
- सोहड़ी श्रीराम मंदिर में भंडारा 5 फरवरी को
सोहड़ी श्रीराम मंदिर में भंडारा 5 फरवरी को
भास्कर न्यूज - सतनाली मंडी
खंड के गांव सोहड़ी के श्रीराम मंदिर में श्री राम मंदिर कमेटी एवं ग्रामवासियों के सहयोग से 5 फरवरी को वार्षिक भंडारे एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम
किया जाएगा।
मंदिर के पुजारी महावीर शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह हवन यज्ञ के उपरांत भंडारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भजन-कीर्तन कार्यक्रम में सोमवीर शेखावत, कमल सिंह, हरिसिंह उर्फ हापड़ गुर्जर, डालुसिंह डिगरोता तथा अत्तर भार्गव अपनी
प्रस्तुति देंगे।