- Hindi News
- बाबा समताईनाथ गौशाला में गायों के लिए लगाई सवामणी
बाबा समताईनाथ गौशाला में गायों के लिए लगाई सवामणी
सतनाली मंडी - बाबा समताईनाथ गौशाला में गौ सेवार्थ सवामणी लगाई। गौशाला उपप्रधान पं. कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि गौशाला में गौ सेवार्थ रामोतार प्रजापत एवं उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी बारड़ा, मुन्नालाल एवं उनकी धर्मपत्नी ऊषा डिगरोता तथा चिरंजीलाल पुत्र स्व. रामनिवास नांवा ने गायों के निमित्त सवामणी लगाई। इस अवसर पर पं. कृष्ण शर्मा ने कहा कि गोसेवा से मिले आशीर्वाद से अभिष्ट कार्य सिद्ध होते हैं। अत: हमें गोसेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए और यथासंभव दान देना चाहिए। इस अवसर पर झब्बूराम प्रजापत, प्रताप सिंह प्रजापत, मनोज, मुकेश, चंचल, रामसिंह व पंकज शर्मा मौजूद थे।