पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरआरसीएम स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा

आरआरसीएम स्कूल में दो दिवसीय खेलकूद स्पर्धा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कनीना
आरआरसीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय अंतर सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ स्कूल निदेशक संजय कोबरा ने फीता काटकर किया।
पहले दिन सीनियर वर्ग के लड़कों की टीम में 400 मीटर दौड़ में मदर टेरेसा सदन के अजय ने प्रथम और कल्पना चावला सदन के हरेंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में 400 मीटर दौड़ मे टैगोर सदन की रजनी ने प्रथम व सुषमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप के लड़कों की टीम में 200 मीटर दौड़ में टैगोर सदन के राजेश ने प्रथम व कल्पना चावला सदन के आदेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कियों में कल्पना चावला सदन की मंजू ने प्रथम व टैगोर सदन की अंजू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कल्पना चावला सदन के विनय ने प्रथम व मदर टेरेसा सदन के हेमंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में लड़कियों में टैगोर सदन की मधु ने प्रथम व पारूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लंबी कूद में हेमंत व रवि ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सरला व मनीषा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राचार्य सुनील यादव, धर्मेंद्र यादव उपस्थित थे।