- Hindi News
- उपमंडल स्तर के गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
उपमंडल स्तर के गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल
कोसली। कोसली स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों के प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। फाइनल रिहर्सल तहसील कल्याण अधिकारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में हुई। उपमंडलस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पिछले कई दिनों से बच्चों द्वारा तैयारियां की जा रही थी। गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम जीएल यादव परेड की सलामी लेंगे। समारोह की सभी तैयारियां कोसली प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई हैं।
इन्होंने किया कार्यक्रम प्रस्तुत: नायब तहसीलदार महाबीर सिंह ने बताया कि फाइनल रिहर्सल में हरियाणा पुलिस की टुकड़ी व कोसली क्षेत्र के राजकीय कालेज नाहड़ की ओर से एनसीसी की युनिट ने परेड़ का अभ्यास किया। वहीं श्रीकृष्णा स्कूल की टीम ने हरियाणवी नृत्य, एमडीएस की छात्राओं द्वारा कव्वाली, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल की छात्राओं द्वारा राजस्थानी, सूरज स्कूल की ओर से मराठी, पाथ फाइंडर स्कूल का पंजाबी गिददा, हैप्पी स्कूल ऑफ एजूकेशन की ओर से राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भाकली,कोसली, नाहड़ गुगोढ सहित अनेक प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बच्चों की टीमों द्वारा डंबल, लेजियम व राष्ट्रीय गान के अभ्यास को फाइनल टच दिया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कपिल कुमार पूनिया, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल के निदेशक अजय यादव,सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रेवाड़ी सुरेश गुप्ता, एआईपीआरओ डा. अश्विनी शर्मा, सुरेश चंद्र भारद्वाज,डीपीई राकेश कुमार,सुनील कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।